झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आधिकारिक आवास पर मुलाकात की और राज्य से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के एक नेता के अनुसार, 29 दिसंबर को राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद सोरेन की मोदी से यह पहली मुलाकात एक शिष्टाचार भेंट थी।

उन्होंने कहा कि यहां मोदी के आवास पर हुई बैठक में मोदी और सोरेन ने राज्य से संबंधित विशेष मुद्दों पर चर्चा की। झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन झारखंड में हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में 81 में से 47 सीटें जीतकर सत्ता में आया है। चुनाव में भाजपा को महज 25 सीटों पर जीत हासिल हुई थी।


Download Android App
Download iOS App



