झारखंड (Jharkhand) के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मुश्किलें फिर बढ़ गई है। बता दें शनिवार को सीएम सोरेन प्रवर्तन निदेशालय (ED) के सामने अपने बयान दर्ज करवाएंगे। ED उनके सरकारी आवास पर पूछताछ के लिए पहुंचेगी। ईडी के अधिकारियों की पूछताछ को लेकर मुख्यमंत्री आवास के पास गहमागहमी दिखाई दे रही है। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
- CM हेमंत सोरेन से आज ED करेगी पूछताछ
- सीएम सोरेन ED के सामने अपने बयान दर्ज करवाएंगे
- सुरक्षा के किए गए पुख्ता इंतजाम
ED की टीम सीएम सोरेन के बयान दर्ज करने के लिए पहुंचेगी
आपको बता दें सीएम सोरेन को ईडी अब तक सात समन जारी कर चुकी है। सातवें समन के बाद सीएम सोरेन की तरफ से ED को पत्र लिखकर 20 जनवरी को सीएम हाउस में आकर उनका बयान दर्ज करने की बात कही थी। जिसपर आज 20 जनवरी को ED की टीम सीएम सोरेन के बयान दर्ज करने के लिए पहुंचेगी। बता दें कि ED की तरफ से सातवें समन में कहा गया था कि बड़गाईं अंचल के उपनिरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद के घर से छापेमारी में जमीन से जुड़े कई अहम दस्तावेज बरामद हुए हैं, जिसको लेकर आपकी संपत्ति का भी विवरण करना होगा।
ED अधिकारियों की सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा
इस दौरान ED ऑफिस से लेकर मुख्यमंत्री आवास के बाहर सुरक्षा में कुल 900 पुलिस जवानों को तैनात किया गया है। वहीं इस झारखंड मुक्ति मोर्चा के समर्थकों के पहुंचने की आशंका को देखते हुए ट्रैफिक रूट में भी कुछ बदलाव किए गए हैं। सीएम सोरेन से पूछताछ के लिए आने वाले ED अधिकारियों की सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा।


Download Android App
Download iOS App





