जेपी नड्डा का ममता पर प्रहार – जो सुरक्षाबलों पर हमले की बात करे, उसे सत्ता में रहने का हक नहीं

Summary :

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा है कि जो मुख्यमंत्री जनता से सुरक्षाबलों को घेरने और उन पर हमले करने की बात करे, उसे सत्ता में बने रहने का कोई हक नहीं है।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा है कि जो मुख्यमंत्री जनता से सुरक्षाबलों को घेरने और उन पर हमले करने की बात करे, उसे सत्ता में बने रहने का कोई हक नहीं है। बंगाल की जनता ने प्रदेश में भाजपा की 200 से अधिक सीटों पर जीत के साथ पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का निर्णय ले लिया है। 
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पश्चिम बंगाल के जमालपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “ममता ने मोदी और अमित शाह के लिए जो बोला, वो बंगाल की संस्कृति है क्या? मेरे नाम के साथ ममता जी ने अनेकों अलंकार लगाएं, वो बंगाल की संस्कृति है क्या? बंगाल की संस्कृति का भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता रक्षक है और उसको आगे बढ़ाने वाला है। “
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा, “मुख्यमंत्री ममता ने इस चुनाव में जितनी भी बातें कहीं, वो सारी बातें जनता को गुमराह करने के लिए कही गईं। मुझे खुशी है कि बंगाल की जनता ने ममता की कही एक-एक बात को नकार दिया है और कमल खिलने का निश्चय किया है। बंगाल जिसने पिछले 10 सालों में अनाचार, अत्याचार देखा है, लेकिन बंगाल की जनता थकी नहीं है। बंगाल की जनता ने कमल के निशान पर बटन दबाकर नया बंगाल, सोनार बांग्ला, आशोल पॉरिबोर्तन की तरफ बढ़ना तय किया है।”

Ujjwal Jain