भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने तृणमूल कांग्रेस के नारे ‘खेला होबे’ पर निशाना साधते हुए मंगलवार को कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की हालत एक ‘‘हारे हुए खिलाड़ी’’ जैसी है। नड्डा ने पूर्व बर्धमान जिले के कालना में एक रोड शो का नेतृत्व किया। उन्होंने कहा कि भाजपा और निर्वाचन आयोग की ओर उंगली उठा रहीं, उन पर आरोप लगा रहीं तृणमूल कांग्रेस प्रमुख यह भूल गई हैं कि क्या उन्होंने राज्य के लोगों के लिए कुछ ऐसा किया है जिसका कि वह श्रेय ले सकें।
नड्डा ने कहा कि ममता की हालत खेल में हारे हुए खिलाड़ी जैसी है। उन्होंने सालों तक राज्य की जनता के साथ केवल अन्याय किया। लेकिन भाजपा अगर सत्ता में आती है तो यहां विकास लाएगी, महिलाओं पर अत्याचार रोकेगी और युवाओं के लिए रोजगार का सृजन करेगी।’’
उन्होंने कहा कि तृणमूल की सरकार राज्य में कानून-व्यवस्था कायम करने में भी विफल रही है। ममता बनर्जी की जबरन वसूली, तुष्टिकरण की राजनीति, उनका तानाशाही भरा बर्ताव और उनकी पार्टी द्वारा चलाए गए रिश्वत के चलन ने राज्य को बरबाद कर दिया है।


Download Android App
Download iOS App



