कंगना ने राउत की टिप्पणी पर दी प्रतिक्रिया, कहा- महाराष्ट्र मंत्री ने मुझे गाली दी, कहां है असहिष्णुता गैंग

Summary :

अभिनेत्री ने शनिवार को अपने ट्विटर अकाउंट्स से ट्वीट किया, “2008 में मूवी माफिया ने मुझे ‘पागल’ घोषित किया था। 2016 में मुझे ‘विच’ और ‘स्टॉकर’ कहा गया था।”

सुशांत सिंह राजपूत केस में लगातार सुर्खियों में रही अभिनेत्री कंगना रनौत और शिवसेना नेता संजय राउत के बीच बयानबाजी का दौर जारी है। वहीं बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने संजय राउत की अपमानजनक टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दी।

अभिनेत्री ने शनिवार को अपने ट्विटर अकाउंट्स से ट्वीट किया, “2008 में मूवी माफिया ने मुझे ‘पागल’ घोषित किया था। 2016 में मुझे ‘विच’ और ‘स्टॉकर’ कहा गया था। अब 2020 में महाराष्ट्र के मंत्री ने मुझे खुलेआम अपमानजनक टाइटल दिया है, क्योंकि मैंने कहा कि एक हत्या के बाद मैं मुंबई में असुरक्षित महसूस कर रही हूं, असहिष्णुता बहस के योद्धा कहां हैं?”

राउत के इंटरव्यू का वीडियो भाजपा सदस्य मेजर सुरेंद्र पूनिया द्वारा ट्वीट किया गया था, जिसे बाद में अभिनेत्री ने रिट्वीट किया। बता दें कि संजय राउत ने भाषा की मर्यादा को पार करते हुए शनिवार को कंगना रनौत को ‘हरामखोर लड़की’ बोल दिया था। विवादित बयान पर माफी की मांग को लेकर राउत ने रविवार को कहा कि अगर वह लड़की (कंगना रनौत) महाराष्ट्र से माफी मांगेगी, तब मैं  माफी मांगने के बारे में सोचूंगा। वह मुंबई को मिनी पाकिस्तान कहती है। क्या उसे अहमदाबाद के बारे में ऐसा ही कहने का साहस है?
गौरतलब है कि यह पूरा मुद्दा तब शुरू हुआ जब कंगना ने अपने ट्वीट में कहा कि शिवसेना के नेता संजय राउत ने मुझे खुली धमकी दी और मुझे वापस मुंबई न आने के लिए कहा, पहले मुंबई की गलियों में अजादी वाले पोस्टर और अब खुली धमकियां, मुंबई पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर जैसा क्यों लग रहा है?

राजनाथ सिंह ने ईरानी रक्षा मंत्री के साथ तेहरान में की द्विपक्षीय बैठक, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

Desk Team