महादायी मुद्दे पर कर्नाटक बंद , लोगों ने सड़कों पर लेटकर किया विरोध प्रदर्शन

Summary :

NULL

कर्नाटक में आगामी विधानसभा चुनाव और इसको लेकर केन्द्र पर दबाव बनाने की रणनीति के मद्देनजर महादायी नदी विवाद पर गुरूवार को राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया गया है।

आपको बता दे यहां के किसानों व कन्नड़ समर्थित संगठनों के लोगों ने आज करीब 12 घंटे के लिए कर्नाटक बंद का ऐलान किया है। यहां कई जगहों पर बंद का असर देखा जा सकता है। बंद के आह्वान के चलते बंगलुरु में बस सर्विस को बर्खास्त कर दिया गया है।

बंद के चलते अत्तिबेले में लोगों ने सड़क पर लोटकर प्रदर्शन किया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। आपको बता दें कि प्रो-कन्‍नड़ संस्थाओं ने 25 जनवरी को राज्‍य-व्‍यापी कर्नाटक बंद का आह्वान किया है।

बीजेपी ने तारीखों के चयन में सरकार की भूमिका का आरोप लगाया है । क्योंकि इन्हीं तारीखों को शाह और मोदी की प्रदेश इकाई की नव कर्नाटक परिवर्तन यात्रा में हिस्सा लेने इस चुनावी राज्य में आने की संभावना है।

गुरुवार को राज्य में बंद सुबह 6 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक चलेगा। यह बंद चालावटी वाट पक्षाध्यक्ष के नाट वटल नागराज के नेतृत्व में बुलाया गया है। इसमें कई स्थानीय संस्थाओं के साथ-साथ टैक्सी और ऑटो यूनियन भी शामिल हैं।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

Desk Team