कर्नाटक में कांग्रेस विधायक प्रियांक खड़गे के विवादित बयान पर विवाद तब और बढ़ गया जब एक भाजपा विधायक ने व्यक्तिगत टिप्पणी कर दी और बाद में गुरुवार को इसके लिए माफी भी मांगी। कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के मीडिया सेल के प्रभारी प्रियांक खड़गे ने 13 अगस्त को कहा था, ‘सरकारी नौकरी पाने के लिए, युवा महिलाओं को बिस्तर पर जाना होगा और पुरुषों को कर्नाटक में रिश्वत देनी होगी।’
वही, उन्होंने भर्ती घोटालों की विशेष जांच दल (एसआईटी) से जांच कराने और फास्ट ट्रैक कोर्ट (एफटीसी) बनाने की मांग की। बयान से भाजपा को काफी शमिर्ंदगी उठानी पड़ी। उत्तर कर्नाटक के भाजपा विधायक राजकुमार पाटिल तेलकुर ने खड़गे की टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देते हुए सवाल किया कि क्या उनकी बहनों को उसी तरह से नौकरी मिली? इसके बाद प्रियांक खड़गे के समर्थकों ने भाजपा विधायक तेलकुर की टिप्पणी की आलोचना की।
कांग्रेस ने बीजेपी पर बोला हमला
इसी के साथ उन्होंने भाजपा विधायक को सीधे फोन कर उनकी टिप्पणी पर सवाल किया। इसके बाद बीजेपी विधायक तेलकुर ने गुरुवार को एक वीडियो जारी कर अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांगी, ‘यह एक व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं है। प्रियांक खड़गे की बहनें मेरी बहनों की तरह हैं। मैंने खड़गे के परिवार को इस मुद्दे में नहीं घसीटा है। मैंने उनसे सभी भारतीय महिलाओं का सम्मान करने के लिए कहा है। अगर मैंने खड़गे और उनकी भावनाओं को आहत किया है तो मैं माफी मांगता हूं।’ सत्ताधारी भाजपा ने प्रियांक खड़गे से कहा कि वे अपनी बुद्धि और मेहनत से पद पाने वाली महिलाओं पर अपमानजनक बयान देने के लिए माफी मांगें।


Download Android App
Download iOS App



