प्रशासनिक और आर्थिक दृष्टि से 2022 को चुनौतीपूर्ण कारार देते हुये कर्नाटक के मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई ने शनिवार को राज्य सरकार के शीर्ष अधिकारियों से उनके संबंधित विभागों में फालतू के खर्चों में कटौती करने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने आज उनसे मिलने वाले अधिकारियों को नव वर्ष की बधाई देते हुए उनसे चुनौतियों का प्रभावी ढंग से सामना करने का आह्वान किया ।
बोम्मई ने कहा, ‘‘अर्थव्यवस्था को आगे ले जाते हुये हमें कोविड-19 के संभावित तीसरे लहर से निपटने की तैयारी करनी होगी । हम केवल प्रतिबंध लगाकर बैठ नहीं सकते हैं। हमें विभिन्न रणनीतियों के साथ इसका सामना करने की जरूरत है। इससे निपटने के लिए हमें और अधिक जोश के साथ काम करना होगा ।’’
मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है, ‘‘ मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से उनिक विभागों में फिजूलखर्ची कम करने को कहा। राजस्व देने वाले विभागों के लिए, उन्होंने कहा कि वे राज्य की अर्थव्यवस्था में सुधार के लिए अपनी दक्षता बढ़ाएं । बयान में कहा गया है कि प्रदेश के मुख्य सचिव पी रवि कुमार, डीजी-आईजी प्रवीण सूद समेत अन्य अधिकारियों ने इस बैठक में हिस्सा लिया


Download Android App
Download iOS App



