कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने मंगलवार को कहा कि उनकी सरकार कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लागू लॉकडाउन की अवधि तीन मई तक बढ़ाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फैसले का स्वागत करती है। उन्होंने राज्य के लोगों से अपील की कि वे कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए सरकार के साथ स्वेच्छा से सहयोग करें।
येदियुरप्पा ने कहा कि ‘‘मैं लॉकडाउन की अवधि तीन मई तक बढ़ाए जाने के प्रधानमंत्री के फैसले का स्वागत करता हूं। हमारी सरकार कल जारी होने वाले भारत सरकार के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करेगी।’’ उन्होंने कहा कि लॉकडाउन को 20 अप्रैल तक सख्ती से लागू किया जाएगा और हालात पर निकटता से नजर रखी जाएगी।
25 मार्च से लागू बंद की अवधि 14 अप्रैल की आधी रात को समाप्त होने वाली थी जिसे बढ़ाकर तीन मई तक कर दिया गया है। येदियुरप्पा ने कहा कि दवाइयों, आवश्यक वस्तुओं एवं सामान की कोई कमी नहीं होगी और कृषि संबंधी गतिविधियां बिना किसी बाधा के जारी रखने के सभी प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने प्रवासी मजदूरों से अपील की कि वे इस समय जहां हैं, वहीं रहें।
महाराष्ट्र : कोरोना महामारी के 121 नए मामले आए सामने, संक्रमितों की संख्या पहुंची 2500 के करीब
मुख्यमंत्री ने मोदी की बताई सात बातों का पालन करने की लोगों से अपील की। मोदी ने लोगों से सात विषयों पर सहयोग मांगा है जिनमें बुजुर्गों का ध्यान रखना, गरीबों के प्रति संवेदनशील नजरिया अपनाना, सामाजिक दूर बनाना और गरीबों की मदद करना आदि शामिल है। मुख्यमंत्री ने कंपनियों से भी अपील की कि वे अपने कर्मियों का ध्यान रखें और उन्हें नौकरी से नहीं निकालें।


Download Android App
Download iOS App



