कर्नाटकः दलित व्यक्ति का जबरन धर्मांतरण, खतना कर बीफ भी खिलाया

Summary :

कर्नाटक के हुबली में एक दलित शख्स का कथित तौर पर जबरन धर्म परिवर्तन कराने और जबरन इस्लाम कबूल कराने का मामला सामने आया है। इसके साथ ही उसका कथित तौर पर खतना किया…

कर्नाटक के हुबली में एक दलित शख्स का कथित तौर पर जबरन धर्म परिवर्तन कराने और जबरन इस्लाम कबूल कराने का मामला सामने आया है। इसके साथ ही उसका कथित तौर पर खतना किया गया और उस पर उसकी इच्छा के विरुद्ध उसे ‘बीफ’ खाने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया गया है। इसके साथ ही दलित व्यक्ति पर तीन हिंदुओं का धर्म परिवर्तन कराने का भी दबाव बनाया गया।
पुलिस ने श्रीधर गंगाधर (26) की शिकायत के आधार पर कहा कि उन्होंने 12 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है, हालांकि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। राज्य के मांड्या निवासी गंगाधर ने अपनी शिकायत में कहा कि उनका नाम भी बदलकर मोहम्मद सलमान कर दिया गया. उनके अनुसार, मई में वह मांड्या के मद्दुर तालुक में कोप्पा के अत्तावर रहमान के संपर्क में आया था।
बीफ खाने से मना किया तो मारपीट
पुलिस ने शिकायत के हवाले से कहा कि रहमान कथित तौर पर उसे बेंगलुरु की बनशंकरी मस्जिद ले गया और वहां एक अन्य आरोपी अजीज साब ने उसे इस्लाम का पाठ पढ़ाना शुरू कर दिया। पुलिस ने कहा कि उसे बेंगलुरु की कई मस्जिदों में ले जाया गया और बाद में उसका खतना किया गया और ‘बीफ’ खाने के लिए मजबूर किया गया। शिकायत के मुताबिक गंगाधर ने बीफ खाने से मना किया तो उनके साथ मारपीट की गई।
आसपास के मस्जिदों में भी ले गए आरोपी
पुलिस के मुताबिक आरोपी उसे तिरुपति और उसके असपास की मस्जिदों में भी ले गए जहां उन्होंने उसे कुरान सीखने और इस्लामिक तरीके से नमाज पढ़ने का तौर तरीका बतलाया। पुलिस का कहना है कि एक दिन आरोपियों ने उसे कम से कम तीन हिंदुओं को मुसलमान बनाने का लक्ष्य दिया, उन्होंने उन्हें पिस्तौल दिया और उसका फोटो खींच लिया।

Desk Team