कर्नाटक में कोरोना वायरस के मामलों में गिरावट हो रही है। इस बीच राज्य सरकार ने कोरोना प्रतिबंधों में और ढील दी है। सरकार की घोषणा के बाद तीन महीने के बाद फिर से थिएटर सोमवार को फिर से खुल गए है ।
मुख्य सचिव पी रविकुमार ने इस संबंध में जारी आदेश में कहा,‘‘सिनेमा हॉल, मल्टीप्लेक्स, थिएटर, रंगमंदिरों, सभागार और इसी तरह के स्थानों को संबंधित विभागों द्वारा जारी किए गए कोविड दिशानिर्देशों और मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) का सख्ती से पालन करते हुए अधिकतम 50 फीसदी बैठने की क्षमता के साथ खोलने की अनुमति है।’’ इस दौरान रात्रि कर्फ्यू की समय सीमा रात्रि नौ बजे से सुबह छह बजे से घटाकर रात्रि 10 बजे से सुबह पांच बजे कर दी गई है।
राजस्व मंत्री आर अशोक ने संवाददाताओं से कहा कि पिछले कुछ महीनों से प्रतिबंधों से प्रभावित लोगों की मदद करने के लिए लॉकडाउन में ढील दी गयी है। उन्होंने कहा,‘‘यह विशेषकर थियेटर और फिल्म उद्योग से जुड़ लोगों की मदद करेगा।’’ उन्होंने कहा कि सरकार ने कोरोना दिशानिर्देशों का पालन करते हुए मंदिरों में पूजा-अर्चना एवं अन्य अनुष्ठान करने की भी इजाजत प्रदान की है।


Download Android App
Download iOS App



