कर्नाटक सरकार ने जारी की नई पर्यटन नीति, 2025 तक 5000 करोड़ रुपये निवेश करने का लक्ष्य

Summary :

नई नीति के साथ ही सरकार ने 2025 तक जीएसडीपी में पर्यटन की हिस्सेदारी को 14.8 प्रतिशत से बढ़ाकर 20 प्रतिशत करने का लक्ष्य तय किया है। इस नीति को मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा और पर्यटन मंत्री सी टी रवि ने जारी किया।

कर्नाटक सरकार ने रविवार को अपनी नई पर्यटन नीति जारी की, जिसका मकसद 10 लाख से अधिक प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार तैयार करना और 2025 तक 5,000 करोड़ रुपये का निवेश जुटाना है।
नई नीति के साथ ही सरकार ने 2025 तक जीएसडीपी में पर्यटन की हिस्सेदारी को 14.8 प्रतिशत से बढ़ाकर 20 प्रतिशत करने का लक्ष्य तय किया है। इस नीति को मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा और पर्यटन मंत्री सी टी रवि ने जारी किया।
सरकार ने एक बयान में कहा कि पर्यटन नीति में कृषि पर्यटन और ग्रामीण पर्यटन पर खासतौर से फोकस किया गया है, ताकि लोग स्थानीय खानपान, संस्कृति, परंपरा और कला जैसे कर्नाटक के ग्रामीण जीवन के विभिन्न पहलुओं से रूबरू हो सकें। सरकार ने कहा कि पर्यटन नीति में पर्यटन गतिविधियों में स्थानीय समुदाय की भागीदारी बढ़ाने के उपाए किए गए हैं।

Desk Team