कर्नाटक में वेतन संबंधी मुद्दों को लेकर सड़क परिवहन निगम (आरटीसी) के चालकों और परिचालकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के तीसरे दिन भी जारी रही। शुक्रवार को आरटीसी में कार्यरत एक व्यक्ति ने अपने घर में फांसी लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि बताया कि शिवकुमार नीलगर (40) सवदत्ती डिपो से जुड़ा था और वह चालक-सह परिचालक के रूप में कार्यरत था और उन्हें सेवा में लगभग 12 वर्ष हो गए थे। ऐसा बताया जाता है कि नीलगर ने सावदत्ती तालुक के उरगोल गांव में स्थित अपने घर में बृहस्पतिवार की रात कथित तौर पर फांसी लगा ली।
सूत्रों ने बताया कि इस घटना के असल कारण का अभी पता नहीं चल सका है लेकिन वह कथित तौर पर कर्ज में डूबे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कर्नाटक में वेतन संबंधी मुद्दों को लेकर सड़क परिवहन निगम (आरटीसी) और एनडब्ल्यूकेआरटीसी के चालकों और परिचालकों की सात अप्रैल से शुरू हुई अनिश्चितकालीन हड़ताल के बीच यह घटना हुई है।


Download Android App
Download iOS App



