हिमाचल प्रदेष के कुल्लू जिले की मणिकर्ण घाटी के बरशैणी रूट पर एक कर्नाटक राज्य के बेंगलुरू निवासी की महिला ट्रैकर की मौत हो गई है। कुल्लू की पुलिस प्रमुख शालिनी अग्निहोत्री ने घटना की पुष्टि करते हुये बताया कि महिला की शिनाख्त सपना सुधाकर शेट्टी के रूप में की गई है।
वह ट्रैकिंग दल के साथ मणिकर्ण घूमने आई थी और यह दल कसोल से बरशैणी की तरफ ट्रैकिंग पर निकला था कि रास्ते में सपना की तबीयत खराब हो गई।
उसके साथी उसे पहले जरी अस्पताल लेकर पहुंचे और प्राथमिक उपचार के बाद उसे क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू भेजा गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सुश्री अग्निहोत्री ने बताया कि मृतका के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि मौत के कारणों का पता लगाने के लिये मृतका का शव पोस्टमार्टम होना है तथा इसके बाद शव उसके परिजनों को सौंप दिया जाएगा।


Download Android App
Download iOS App



