कोलकाता : कोलकाता पुस्तक मेले में भाजपा के एक वरिष्ठ नेता के एक स्टॉल पर आने के बाद सीएए विरोधियों और भाजपा समर्थकों के बीच झड़प हो गई। यह झड़प तब शुरू हुई जब पश्चिम बंगाल के भाजपा नेता राहुल सिन्हा 44वें अंतरराष्ट्रीय कोलकाता पुस्तक मेले में शाम साढ़े चार बजे आए।
वाम समर्थित छात्रों के एक वर्ग ने सिन्हा को घेर लिया और संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) तथा राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के विरोध में नारे लगाए। पुलिस ने घटना की पुष्टि की और कहा कि कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है।
भाजपा समर्थकों ने दावा किया कि इस झड़प में उनका एक साथी घायल हुआ है। सिन्हा ने कहा, ‘‘लोगों ने उन्हें (वाम दल) अस्वीकार कर दिया है। उनसे लड़ाई करके हम उन्हें चर्चा में आने का मौका नहीं देंगे। हमारा झगड़ा तृणमूल से है।’’


Download Android App
Download iOS App



