कर्नाटक कांग्रेस ने सोमवार को पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी को पत्र लिख उन्हें राज्य से लोकसभा चुनाव लड़ने का आमंत्रण दिया। कलबुर्गी की रैली से पहले कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुंडु राव ने राहुल को पत्र लिखकर कहा कि उनके कर्नाटक से मैदान में उतरने से दक्षिण भारत में पार्टी का दर्जा बढ़ेगा।
दिनेश गुंडु राव ने कहा, ‘‘ आपको आगामी लोकसभा चुनाव में कर्नाटक से चुनाव लड़ने के लिए आमंत्रित कर कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस समिति को गर्व है। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘ परेशानी के समय में हमारा राज्य हमेशा कांग्रेस के साथ खड़ा रहा है। भारत में मौजूदा स्थिति यह है कि आगामी चुनाव में हमारी पार्टी मजबूत बनकर उभरेगी।’’
दिनेश गुंडु राव ने कहा कि सत्तारूढ़ ‘‘ राजग अपनी चमक खो रही है और दक्षिण में हमारा गठबंधन मजबूत है।’’ कांग्रेस ने इस महीने की शुरुआत में ही राहुल गांधी के अमेठी और सोनिया गांधी के रायबरेली से चुनाव लड़ने की घोषणा की थी।


Download Android App
Download iOS App



