हरिद्वार : उत्तराखंड़ की तीर्थ नगरी हरिद्वार में गंगा सप्तमी के अवसर पर यहां लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया। ऐसा मान्यता है कि आज के दिन मां गंगा का अवतरण धरती पर हुआ था। इसलिए इसे उनके जन्मदिन के रूप में भी मनाया जाता है। जिला प्रशासन ने गंगा सप्तमी को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की काफी तैयारियां की थीं।
दूसरी ओर हरिद्वार की जानी मानी संस्था शांतिकुंज के तत्वाधान में हरिद्वार को स्वच्छ एवं निर्मल बनाने के उद्देश्य से जनजागरण अभियान चलाया गया। शांतिकुंज के हजारों साधकों ने आज घर-घर जा कर लोगों को स्वछता एवं निर्मलता के प्रति जागरूक किया। शांतिकुंज की टोलियां सुबह से ही हरिद्वार के अलग-अलग स्थानों पर निकल पड़ थी। जहां उन्होंने अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर लोगों को स्वच्छ गंगा एवं निर्मल हेतु योगदान करने के लिए जागरूक किया।
सप्तमी को लेकर भोर होते ही हरिद्वार में हरकी पौड़ सहित विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया था। श्रद्धालुओं ने स्नान के साथ दूध अर्पित किया। मठ मंदिरों में भी विशेष आरती पूजा अर्चना की गई। हरिद्वार के पांडा समाज एवं गंगा सभा द्वारा भी सामूहिक रूप से जन्मोत्सव बनाया गया।


Download Android App
Download iOS App



