देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) के बढ़ते मामले को लेकर असम में मंगलवार शाम 6:00 बजे से 31 मार्च तक लॉकडाउन लागू रहेगा। देश के कई राज्यों को कोरोना वायरस के चलते आगामी 31 मार्च तक लॉकडाउन किया गया है, वहीं महाराष्ट्र और पंजाब में कर्फ्यू लगा दिया गया है।
देशभर से कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या सोमवार तक 425 पहुंच गई है। वहीं मरने वालों का आंकड़ा 9 पहुंच गया है। असम राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने यह घोषणा की। सरमा ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि दवाओं, चिकित्सा, जल आपूर्ति,बैंकिंग और पेट्रोल पंप जैसी आवश्यक सेवाओं को लॉकडाउन के दायर से बाहर रखा गया है।
कोरोना वायरस : पश्चिम बंगाल में 57 वर्षीय शख्स की मौत, अब तक कुल 9 लोगों की गई जान
उन्होंने कहा कि राज्य की सीमा को बंद कर दिया है और आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों को छोड़कर सभी वाहनों के प्रवेश पर पाबंदी रहेगी। वहीं गुवाहाटी के लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से सोमवार को 17 उड़नों को रद्द कर दिया गया। एयरपोर्ट प्राधिकरण के एक प्रवक्ता ने बताया कि पारो से गुवाहाटी जाने वाली ड्रूक एयरलाइंस की उड़न को रद्द कर दिया गया है।
इसके अलावा अन्य स्थगित उड़नों में स्पाइसजेट की आठ, गोएयर की पांच, इंडिगो की दो और विस्तारा की एक विमान शामिल है। पिछले दो दिनों से पूर्वोतर के अन्य हिस्सों से भी उड़नें रद्द की गयी हैं।


Download Android App
Download iOS App



