देहरादून : उत्तराखंड के देहरादून में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आरोप लगाया कि लोकसभा चुनाव के दौरान राज्य में कांग्रेस का झूठ गैंग सक्रिय हो गया है, जिसका काम झूठ बोलकर कर जनता को गुमराह करना है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रमुख डॉक्टर देवेंद्र भसीन ने प्रदेश कार्यालय में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर वार करते हुए कहा कि टिहरी लोकसभा क्षेत्र से निवर्तमान सांसद द्धारा कोई कार्य नहीं किये जाने का भ्रामक प्रचार किया जा रहा।
जबकि उन्होंने लोकसभा में कुल 33 प्रश्न पूछे एवं 33 बहस में भाग लिया। यह सारे प्रश्न एवं बहस उत्तराखंड एवं टिहरी लोकसभा क्षेत्र से संबंधित थे। डॉ. भसीन ने कांग्रेस से प्रश्न पूछा की उनकी पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने लोकसभा में क्या कार्य किए। उन्होंने दस्तावेज दिखाते हुये कहा कि सोनिया गांधी ने लोकसभा में एक भी प्रश्न नहीं पूछा गया।
उन्होंने मात्र छह बहस में भाग लिया, जबकि सदन में उनकी उपस्थिति मात्र 60 प्रतिशत रही। ऐसे में कांग्रेस का अनर्गल प्रश्न पूछना हास्यास्पद है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के पूर्व राज्यसभा सांसद राज बब्बर ने कभी भी उत्तराखंड के बारे में कोई भी प्रश्न राज्यसभा में नहीं पूछा, न ही किसी बहस में हिस्सा लिया।
इसी तरह राज्य से राज्यसभा के पूर्व सांसद सतीश शर्मा का भी हाल रहा है। उन्होंने भसीन ने प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह से सवाल किया कि पिछले 60 सालों से इनके परिवार के कार्यकाल के बावजूद चकराता विधानसभा क्षेत्र के कार्यकाल में अभी तक पिछड़पन क्यों है।


Download Android App
Download iOS App



