मध्यप्रदेश के जबलपुर शहर के गढ़ थाना क्षेत्र में एक महिला की चेहरा कुचलकर बेरहमी से हत्या करने वाले आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आज इस घटना का खुलासा करते हुए बताया कि बीटी तिराहा स्थित अंजनी परिसर निवासी विनीता बाजपेई (50) की घर में घुसकर 17 दिसम्बर को आरोपी शिवाकांत पांडेय ने हत्या कर दी।
बताया गया है कि वृदावंन मे धार्मिक आयोजन के दौरान उसकी मुलाकात विनीता बाजपेई से हुयी थी। महिला ने उससे कार्यक्रम के फोटो वाट््सअप में भेजने के लिए अपना मोबाइल नंम्बर दिया था। इसके बाद दोनों की फोन पर बात होने गयी। वह जब भी धार्मिक आयोजनो में जबलपुर आता था तो विनीता से मुलाकात होती थी। वह 17 दिसम्बर की दोपहर विनीता के घर पहुचा।
उस समय महिला घर पर अकेले थी। महिला ने उसे घर में बैठाया, चाय-नाश्ता कराने के बाद ऊपर वाले कमरे में गयी, तो वह भी पीछे पीछे उपर कमरे में पहुँच गया।
वह विनीता से शरीरिक संबंध बनाने के मांग करने लगा, डांटने पर उसने रस्सी से गला घोंटकर महिला की हत्या कर दी। इसके बाद बेसबॉल के डंडे से उसका चेहरा कुचल दिया। आरोपी द्वारा इलाहबाद में भी एक हत्या की गयी है, उक्त प्रकरण मे अभी जमानत पर है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी से पूछताछ कर रही है।


Download Android App
Download iOS App



