महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में पांच मंजिल इमारत गिरने से 10 लोगों की मौत हो गई और 17 लोग घायल हो गए है। NDRF ने साइट से एक अज्ञात महिला के शव को बरामद किया। मलबे में से अब तक 10 लोगों के शव बरामद किए गए हैं और 1 बच्चे को बचाया गया है। फिलहाल बचाव अभियान जारी है।
यह इमारत महाड तहसील के काजलपुरा में बनी थी। घटनास्थल पर राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल द्वारा खोज और बचाव अभियान जारी है। एक अधिकारी ने बताया कि इमारत में 45 फ्लैट थे। उन्होंने बताया कि 25 लोगों को इमारत के मलबे से निकाला गया है और उन्हें महाड के स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जो मुंबई से करीब 170 किलोमीटर दूर है।
नेताओं ने प्रकट किया दुख
प्रधानमंत्री के अलावा देश के राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने इमारत गिरने की घटना पर दुख जताया है। राष्ट्रपति कोविंद ने ट्वीट किया, “महाराष्ट्र के महाड, रायगढ़ में इमारत गिरने और जनहानि की खबरें परेशान करने वाली हैं। मेरे विचार और प्रार्थनाएं दुर्घटना के शिकार लोगों के साथ हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।”
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) को महाराष्ट्र के रायगढ़ में इमारत के ढहने से मलबे में फंसे लोगों के बचाव में सभी सहायता मुहैया कराने का निर्देश दिया। जानकारी है कि पांच मंजिला यह बिल्डिंग लगभग महज 10 साल पुरानी थी। सबसे पहले ऊपरी की तीसरी मंजिलें पहले गिरनी शुरू हुई थीं, जिसके बाद पूरी बिल्डिंग ही ध्वस्त हो गई।


Download Android App
Download iOS App



