महाराष्ट्र के ठाणे जिले में सोशल मीडिया पर पैगंबर मोहम्मद को लेकर आपत्तिजनक और भड़काऊ पोस्ट करने के आरोप में 28 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी निकेश राजू पश्ते जिले के भिवंडी शहर के संगमपाड़ा में एक ‘माथाडी’ कार्यकर्ता (थोक बाजार में कुली) है, जिसे शुक्रवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
निजामपुरा थाने के अधिकारी ने कहा, ‘‘एक प्लंबर ने व्हाट्सऐप ग्रुप में पैगंबर पर की गयी कथित आपत्तिजनक और भड़काऊ पोस्ट के बारे में पुलिस से शिकायत की। शिकायत के आधार पर, पुलिस ने मामला दर्ज कर उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार किया। शिकायतकर्ता ने कहा कि पोस्ट दो समुदायों के बीच तनाव पैदा कर सकता है।’’
कांग्रेस का आरोप-केरल के स्वास्थ्य मंत्री के कर्मचारी ने की राहुल के कार्यालय पर हमले की अगुवाई
एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 153 (ए) (विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना), 295 (ए) (जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण कृत्य, जिसका उद्देश्य किसी भी वर्ग की धार्मिक भावनाओं, उसके धर्म या धार्मिक मान्यताओं का अपमान करना है), 499 (मानहानि) के तहत मामला दर्ज किया है।
गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पैगंबर के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी के बाद भारत और खाड़ी देशों में आक्रोश फैलने के कारण पांच जून को अपनी राष्ट्रीय प्रवक्ता नुपुर शर्मा को निलंबित कर दिया था और दिल्ली भाजपा के मीडिया प्रमुख नवीन जिंदल को पार्टी से निष्कासित कर दिया था।


Download Android App
Download iOS App



