Maharashtra Police : महाराष्ट्र के पुणे शहर में तेज रफ्तार से कार चला रहे एक युवक ने रविवार देर रात बाइक सवार दो पुलिसकर्मियों को कथित तौर पर कुचल दिया। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
Maharashtra Police के साथ हुआ हादसा
महाराष्ट्र के पुणे शहर में तेज रफ्तार से कार चला रहे एक युवक ने रविवार देर रात बाइक सवार दो पुलिसकर्मियों को कथित तौर पर कुचल दिया। पुलिस(Maharashtra Police )अधिकारियों ने यह जानकारी दीअधिकारियों ने बताया कि घटना में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। उन्होंने बताया कि आरोपी चालक (24) को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों के मुताबिक, यह हादसा रविवार देर रात खड़की इलाके में हैरिस ब्रिज के पास हुआ। उन्होंने बताया कि खड़की पुलिस थाने के बीट मार्शल संजोग शिंदे और समाधान कोली हैरिस ब्रिज के पास गश्त ड्यूटी पर थे, तभी एक तेज रफ्तार कार ने उनके वाहन में पीछे से टक्कर मार दी।
Police अधिकारी ने क्या कहा?
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, “दोनों (शिंदे और कोली) सड़क पर गिर गए और कार चालक मौके से भाग गया। हादसे में कोली की जान चली गई, जबकि शिंदे गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका एक निजी अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। हमने कार चालक को पकड़ने के लिए टीम तैनात की हैं।”एक अन्य पुलिस(Maharashtra Police )अधिकारी ने बताया कि कार सिद्धार्थ केंगर चला रहा था, जो एक सर्विस सेंटर का कर्मचारी है। उन्होंने बताया कि कार केंगर के दोस्त की थी।अधिकारी के अनुसार, जिस जगह पर हादसा हुआ, वहां सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हुए हैं।
पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) विजय कुमार मागर ने बताया कि केंगर के रक्त के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। उन्होंने कहा, “घटना देर रात करीब 1.30 बजे हैरिस ब्रिज के पास हुई। खड़की पुलिस थाने के कर्मी गश्त ड्यूटी पर थे, जब उनकी मोटरसाइकिल को तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने टक्कर मार दी, जिसे सिद्धार्थ केंगर चला रहा था।”


Download Android App
Download iOS App




