Maharashtra में स्कॉर्पियो और बस की भीषण टक्कर, 6 की मौत कई घायल; शादी से लौट रहे थे सभी

Summary :

Maharashtra Scorpio Bus Accident: महाराष्ट्र के गढ़चिरोली जिले से बड़ी खबर सामने आई है। चामोरशी रोड पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ। बता दें कि शादी से लौट रहे लोगों की स्कॉर्पियो और सामने से आ रही कार के बीच भीषण टक्कर हुई। इस हादसे में 6 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो में करीब 16 लोग बैठे थे और वे रामपुर से भदभिड़ी मोकासा की तरफ जा रहे थे। गड़चिरोली-चामोर्शी सड़क पर, तलोधी (मोकासा) गांव के पास, एक खतरनाक मोड़ पर सामने से आ रही…

Maharashtra Scorpio Bus Accident: महाराष्ट्र के गढ़चिरोली जिले से बड़ी खबर सामने आई है। चामोरशी रोड पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ। बता दें कि शादी से लौट रहे लोगों की स्कॉर्पियो और सामने से आ रही कार के बीच भीषण टक्कर हुई। इस हादसे में 6 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो में करीब 16 लोग बैठे थे और वे रामपुर से भदभिड़ी मोकासा की तरफ जा रहे थे। गड़चिरोली-चामोर्शी सड़क पर, तलोधी (मोकासा) गांव के पास, एक खतरनाक मोड़ पर सामने से आ रही एक बस की टक्कर एक कार से हो गई। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि स्कॉर्पियो पूरी तरह से चकनाचूर हो गई।

Maharashtra Scorpio Bus Accident: कैसे हुआ ये हादसा?

बता दें कि यह हादसा इतनी भयानक थी की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल तक पहुंचाया। सभी घायलों को गढ़चिरोली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन रास्ते में ही 2 लोगों की जान जा चुकी है। अस्पताल में भर्ती कुछ लोगों की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है।

SUV Bus Collision: पुलिस का बयान

पुलिस के अनुसार, घटनास्थल पर ही कई लोग मर गए, जबकि कुछ लोगों ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। इस हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है और मृतकों के परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतकों के घर में शोक का महौल है। लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। लगातार कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। जबकि यह देखना होगा कि इस मामले में आगे क्या होता है। ऐसे रोड पर गाड़ी चलाते समय आपको सावधानी बरतनी चाहिए।

यह भी पढ़ें: कच्चे तेल की कीमत में उछाल, पेट्रोल डीजल के भाव में आया बदलाव, जानें आज का ताजा रेट

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।