महाराष्ट्र : ईडी के सामने पेश हुए शिवसेना के विधायक प्रताप सरनाईक

Summary :

महाराष्ट्र में शिवसेना के विधायक प्रताप सरनाईक धनशोधन के एक मामले की जांच के संबंध में बृहस्पतिवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश हुए।

महाराष्ट्र में शिवसेना के विधायक प्रताप सरनाईक धनशोधन के एक मामले की जांच के संबंध में बृहस्पतिवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश हुए। सरनाईक (56) बल्लार्ड एस्टेट इलाके में एजेंसी के कार्यालय में पूर्वाह्न करीब 11 बजे पहुंचे। यह मामला सुरक्षा सेवा प्रदाता कंपनी ‘टॉप्स सिक्यूरिटी ग्रुप’, उसके प्रमोटरों और अन्य के खिलाफ जांच से जुड़ा है। इन पर मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) के लिए कंपनी के सुरक्षा गार्ड मुहैया कराने में वित्तीय अनियमितताएं करने का आरोप है।
ईडी ने इस मामले में ‘टॉप्स ग्रुप’ के प्रबंध निदेशक एम. शशिधरन और सरनाईक के कथित सहयोगी अमित चंदोले को गिरफ्तार किया है। सरनाईक को उच्चतम न्यायालय से अंतिरम राहत मिल गई है। शीर्ष अदालत ने आदेश दिया है कि जांच एजेंसी सरनाईक के खिलाफ पीएमएलए की आपराधिक धाराओं के तहत बलपूर्वक कोई कार्रवाई नहीं करेगी। 

Desk Team