Maharashtra Tamil Nadu Bypolls Announced: भारत निर्वाचन आयोग ने महाराष्ट्र और तमिलनाडु से राज्यसभा की 2 खाली सीटों के लिए उप चुनाव कराने का ऐलान किया है। यह चुनाव 18 जून को होगा। इस दिन वोट डाले जाएंगे। बता दें कि यह दोनों सीट खाली है क्योंकि श्रीमती सुनेत्रा अजीत पवार और श्री सी वी षणमुगम ने इस पद से त्यागपत्र सौंप दिया था। महाराष्ट्र से निर्वाचित श्रीमती सुनेत्रा पवार ने राज्यसभा की सदस्यता से 6 मई को और श्री षणमुगम ने 7 मई को त्यागपत्र दिया था इन दोनों का कार्यकाल क्रमशः 4 जुलाई 2028 और 29 जून 2028 को खत्म होना था।
Maharashtra Bypolls Announced: सुनेत्रा पवार के त्यागपत्र से खाली है सीट

बता दें कि महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के बारामती विधानसभा उपचुनाव में अधिक वोटों से जीत मिली, विधायक बनने के बाद, उन्होंने राज्यसभा के पद से इस्तीफा दे दिया है। नियम के मुताबिक, दोनों सदनों में बने रहने की मनाही होने की वजह से उनका यह पद रिक्त था। सुनेत्रा पवार ने 6 मई को राज्यसभा के सभापति सी.पी. राधाकृष्णन को अपना इस्तीफा सौंपा था, जिसे सभापति ने स्वीकार कर लिया था। अब इस खाली सीट पर फिर से मतदान कराने का ऐलान हुआ है।
Tamil Nadu Bypolls Announced: श्री सी वी षणमुगम के इस्तीफा से अब तक खाली है सीट

वहीं तमिलनाडु से AIADMK नेता सी.वी. षणमुगम के राज्यसभा से त्यागपत्र देने के बाद रिक्त सीट पर पुनः मतदान होगा। इस सीट पर चुनाव आयोग की तरफ से उपचुनाव की घोषणा कर दी गई है। इस सीट के लिए वोटिंग और मतों की गणना 18 जून को ही होगी।
उपचुनाव क्या होता है?
किसी चुनावी क्षेत्र में खाली हुई सीट को भरने के लिए उपचुनाव कराया जाता है. उदाहरण के लिए, यदि कोई संसद सदस्य (MP) इस्तीफा दे देता है या उसका निधन हो जाता है। उपचुनाव में भाग लेने के लिए केवल उसी विशिष्ट निर्वाचन क्षेत्र में पंजीकृत मतदाता ही पात्र होते हैं, और किसी अन्य पार्टी के लिए मतदान नहीं होता है।


Download Android App
Download iOS App




