पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना की भारत यात्रा का हिस्सा बनाने के लिए उन्हें आमंत्रित न करने को लेकर केंद्र सरकार की आलोचना की। दरअसल, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री दोनों देशों के बीच संबंधों को और प्रगाढ़ करने के लिए सोमवार को चार दिवसीय यात्रा पर नयी दिल्ली पहुंचीं।
ममता बनर्जी ने यह भी कहा कि वह यह जानना चाहती हैं कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की अगुवाई वाली केंद्र सरकार हसीना से उनके मुलाकात करने को लेकर ‘‘चिंतित’’ क्यों है। उन्होंने तृणमूल कांग्रेस के एक विशेष सत्र को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘मेरे बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से बहुत अच्छे संबंध हैं लेकिन केंद्र ने उनकी यात्रा का हिस्सा बनने के लिए मुझे आमंत्रित नहीं किया।’’
भारत जोड़ो यात्रा : राहुल गांधी पहुंचे हायर सेकेंडरी स्कूल, बच्चों से की बातचीत, लोगों ने किया अभिवादन
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मैं विदेश मामलों या द्विपक्षीय संबंधों के बारे में बात करना नहीं चाहती लेकिन मैंने देखा है कि जब भी मुझे किसी देश में आमंत्रित किया जाता है तो केंद्र मुझे रोकने की कोशिश करता है। मैं यह जानना चाहती हूं कि केंद्र सरकार मेरे किसी विदेशी गणमान्य अतिथि से मुलाकात करने को लेकर चिंतित क्यों हैं।’’


Download Android App
Download iOS App



