हुरा : तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने कहा है कि पश्चिम बंगाल अनेकता में एकता की भूमि है और इसलिए यहां धर्म और राजनीति के गठजोड़ की कभी अनुमति नहीं दी जा सकती। सुश्री बनर्जी ने बुधवार को पुरुलिया लोकसभा क्षेत्र के हुरा में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘ धर्म और राजनीति का सम्मिश्रण नहीं किया जा सकता।’’
उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस पुरुलिया का विकास चाहती है और इसके लिए क्षेत्र में शांति का माहौल सुनिश्चित किया जाना है। उन्होंने कहा, ‘‘ हम पुरुलिया का विकास चाहते हैं। हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैँ कि यहां समस्याएं सिर न उठाएं।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) केवल पैसे की ताकत जानती है और वह आपके वोट खरीदना चाहती है, लेकिन ऐसा नहीं होने दिया जायेगा। केंद, ने पुरुलिया के लिए कुछ नहीं किया और प्रधानमंत्री नरेंद मोदी अब यहां आकर वोट मांग रहे हैं।
भाजपा के पास शर्म नाम की कोई चीज नहीं है। उन्होंने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘ वह गौ-रक्षकों के नाम पर देश चला रहे हैं। वह दंगा और संघर्ष के जरिए सत्ता पर कब्जा करना चाहते हैं, लेकिन वह नहीं जानते कि ममता बनर्जी किस मिट्टी से बनी है।’’ उन्होंने कहा कि भाजपा विभिन्न धर्मों के लोगों के बीच केवल विभेद पैदा करने में विश्वास रखती है, जबकि हमारा सिद्धांत ‘अनेकता में एकता’ है।


Download Android App
Download iOS App



