पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य को तीन राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है।
सुश्री बनर्जी ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘ मैं बंगाल को इस बार तीन राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने की खुशी की साझेदारी कर बहुत हर्षित हूं। आप सबको हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ निर्देशक चुरणी गांगुली की ‘तारीख’ ने उत्कृष्ट संवाद और सृजित मुखर्जी की ‘ एक जे छिलो राजा’ ने उत्कृष्ट बंगाली फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार तथा इंद्रदीप दासगुप्ता की ‘केदार’ ने विशेष ज्यूरी पुरस्कार जीता है।


Download Android App
Download iOS App



