पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को कहा कि रक्षा मंत्रालय से राफेल की फाइलों की चोरी होना चिंता का विषय है और इसकी जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि चोरी के बारे में केंद्र सरकार अपना रूख भी बताये। उन्होंने पूछा कि इस कृत्य के पीछे ‘छुपा रुस्तम’ कौन है। हिंदी भाषा में किए ट्वीट में तृणमूल कांग्रेस प्रमुख बनर्जी ने पूरे मामले को ‘तमाशा’ बताया और संकेत दिया कि इसका नतीजा लोकसभा चुनाव के बाद पता चलेगा। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘देश में यह क्या तमाशा चल रहा है? इसके पीछे छुपा रुस्तम कौन है? इसकी जांच होनी चाहिए।’’ मुख्यमंत्री ने लोगों से कहा, ‘‘इंतजार कीजिए जल्द ही चुनाव में फैसला होगा।’’ गौरतलब है कि अटॉर्नी जनरल के के वेणुगोपाल ने बुधवार को उच्चतम न्यायालय को बताया था कि राफेल की फाइलें रक्षा मंत्रालय से चोरी हो गई है।
ममता ने राफेल फाइलें चोरी होने के मामले की जांच की मांग की
Summary :
गौरतलब है कि अटॉर्नी जनरल के के वेणुगोपाल ने बुधवार को उच्चतम न्यायालय को बताया था कि राफेल की फाइलें रक्षा मंत्रालय से चोरी हो गई है।


Download Android App
Download iOS App



