‘ममता सरकार की दीवार जल्द गिरेगी’, बंगाल सरकार पर जमकर बरसे PM modi

Summary :

बिहार के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर पहुंचे, जहां उन्होंने विकास कार्यों का शिलान्यास और उद्घाटन किया. पीएम मोदी ने दुर्गापुर में आयोजित जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने मौजूदा TMC सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बंगाल का विकास तब तक संभव नहीं जब तक TMC सरकार की दीवार नहीं गिरेगी. राज्य के विकास में TMC सरकार को बड़ी बाधा बताया. सरकार को बताया विकास के रास्ते में दीवार PM modi ने आगे कहा, “बंगाल बदलाव और विकास चाहता है, लेकिन राज्य सरकार विकास के रास्ते में दीवार बनकर खड़ी है. पीएम…

बिहार के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर पहुंचे, जहां उन्होंने विकास कार्यों का शिलान्यास और उद्घाटन किया. पीएम मोदी ने दुर्गापुर में आयोजित जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने मौजूदा TMC सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बंगाल का विकास तब तक संभव नहीं जब तक TMC सरकार की दीवार नहीं गिरेगी. राज्य के विकास में TMC सरकार को बड़ी बाधा बताया.

सरकार को बताया विकास के रास्ते में दीवार

PM modi ने आगे कहा, “बंगाल बदलाव और विकास चाहता है, लेकिन राज्य सरकार विकास के रास्ते में दीवार बनकर खड़ी है. पीएम मोदी ने आगे कहा कि जिस दिन ये दीवार गिरेगी, उसी दिन से बंगाल विकास की स्पीड पकड़ लेगा. उन्होंने दोहराया कि TMC की सरकार जाएग, तभी असली परिवर्तन आएगा.

ये भी देखें:-Bihar News: बिहार से PM Modi देश को देंगे अमृत भारत ट्रेनों की सौगात, पूर्वोत्तर रेलवे को होगा फायदा

पलायन पर क्या बोले?

PM modi ने आगे कहा, “कभी ऐसा समय था जब लोग रोजगार के लिए बंगाल आया करते थे, लेकिन आज की स्थिति कुछ और है. उन्होंने आगे कहा कि आज पश्चिम बंगाल का नौजवान छोटे-छोटे काम के लिए भी दूसरे राज्यों की तरफ पलायन करने को मजबूर है.

भाजपा को मौका दीजिए

उन्होंने राज्य की जनता से अपील करते हुए कहा, “बीजेपी की तरफ से हम आपसे आग्रह करते है कि आप बंगाल में बीजेपी को एक बार जरूर मौका दीजिए.आप एक ऐसी सरकार चुनिए, जो कामदार हो, ईमानदार हो और दमदार हो. भाजपा ने पश्चिम बंगाल के लिए बड़े सपने देखे हैं. भाजपा एक समृद्ध पश्चिम बंगाल बनाना चाहती है. भाजपा एक विकसित पश्चिम बंगाल का निर्माण करना चाहती है. ये सारी परियोजनाएं इस सपने को साकार करने का हमारा विनम्र प्रयास है.”

यह भी पढ़ें-PM Modi का बिहार दौरा, बिहार की जनता को दी करोड़ो की सौगात

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।