वोटबैंक सुरक्षित करने के लिए ममता अल्पसंख्यकों का कर रही हैं तुष्टिकरण : सुरेंद्र

Summary :

जैन ने कहा कि कुछ दिनों पहले उन्होंने रथयात्रा में भाग लिया था। वह बंगाल में हिंदुओं को मूर्ख बनाने का प्रयास कर रही हैं और अब उनका मुखौटा उतर चुका है।

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के नेता सुरेंद्र जैन ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर शनिवार को आरोप लगाया कि वह ‘‘अपना वोटबैंक सुरक्षित’’ करने के लिए अल्पसंख्यकों का तुष्टिकरण कर रही हैं। जैन का बयान ऐसे समय आया है जब बनर्जी ने शुक्रवार को दावा किया कि केंद्र की बंगाल में मदरसों का इस्तेमाल छात्रों को कट्टरपंथी बनाने और भर्ती गतिविधियों को अंजाम देने वाली रिपोर्ट ‘‘गुमराह’’ करने वाली और सच से दूर है। 
जैन ने कहा कि कुछ दिनों पहले उन्होंने रथयात्रा में भाग लिया था। वह बंगाल में हिंदुओं को मूर्ख बनाने का प्रयास कर रही हैं और अब उनका मुखौटा उतर चुका है। उन्होंने कहा कि वह विहिप और बजरंग दल जैसे राष्ट्रवादी संगठनों को अतिवादी संगठन के रूप में पेश करने की कोशिश कर रही हैं लेकिन उनको मदरसों से कोई समस्या नहीं है जहां राष्ट्र विरोधी गतिविधियां चलाई जा रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बनर्जी अल्पसंख्यकों के तुष्टिकरण कर रही हैं और यहां तक कि इस काम ‘‘राष्ट्रीय सुरक्षा की कीमत पर’’ किया जा रहा है। 

Desk Team