लोकप्रिय गायक मीका सिंह की मैनेजर ने मुंबई के अंधेरी में नींद की गोलियां खाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
वर्सोवा पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक राघवेंद्र ठाकुर ने बताया कि सौम्या खान मीका सिंह के अंधेरी स्थित चार मंजिला बंगले की पहली मंजिल के स्टूडियो में रहती थी। उसके शव को अंतिम संस्कार के लिए पंजाब में रहने वाले उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।
उन्होंने बताया कि हमें इस मामले में किसी साजिश की आशंका नजर नहीं आती है और दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया गया है।


Download Android App
Download iOS App



