मध्य प्रदेश में कांग्रेस के कई नेता बीजेपी में हुए शामिल

Summary :

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश में शुक्रवार को महू से पूर्व कांग्रेस विधायक अंतर सिंह दरबार और इंदौर से उनके वरिष्ठ पार्टी सहयोगी पंकज संघवी पार्टी के कई अन्य नेताओं के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। Highlights: मध्य प्रदेश में कांग्रेस के कई नेता बीजेपी में हुई शामिल  सीएम की मौजूदगी में इन नेताओं ने बदला पाला पिछले दो महिनों में कई बड़े नेता बीजेपी में हुए शामिल सीएम की मौजूदगी में इन नेताओं ने बदला पाला मुख्यमंत्री मोहन यादव की मौजूदगी में इन नेताओं ने आधिकारिक तौर पर अपनी राजनीतिक निष्ठा बदल ली। चुनाव आयोग शनिवार…

Madhya Pradesh

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश में शुक्रवार को महू से पूर्व कांग्रेस विधायक अंतर सिंह दरबार और इंदौर से उनके वरिष्ठ पार्टी सहयोगी पंकज संघवी पार्टी के कई अन्य नेताओं के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए।

Highlights:

  • मध्य प्रदेश में कांग्रेस के कई नेता बीजेपी में हुई शामिल 
  • सीएम की मौजूदगी में इन नेताओं ने बदला पाला
  • पिछले दो महिनों में कई बड़े नेता बीजेपी में हुए शामिल

सीएम की मौजूदगी में इन नेताओं ने बदला पाला

मुख्यमंत्री मोहन यादव की मौजूदगी में इन नेताओं ने आधिकारिक तौर पर अपनी राजनीतिक निष्ठा बदल ली। चुनाव आयोग शनिवार को लोकसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा करेगा।

सांघवी 2019 के आम चुनाव में इंदौर से कांग्रेस के उम्मीदवार थे

भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए इन नेताओं ने कहा कि उन्होंने देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री यादव द्वारा किए जा रहे शानदार विकास कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा को गले लगाया है।

पिछले दो महिनों में कई बड़े नेता बीजेपी में हुए शामिल

पिछले हफ्ते पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, पूर्व सांसद गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी, पूर्व विधायक संजय शुक्ला (इंदौर-1), अर्जुन पालिया (पिपरिया), विशाल पटेल (देपालपुर) सत्तारूढ़ दल में शामिल हुए थे। वर्ष 2019 में पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा ने मध्य प्रदेश की 29 में से 28 सीट जीती थीं। वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमल नाथ के बेटे नकुल नाथ, जो छिंदवाड़ा से चुने गए, राज्य में पार्टी के एकमात्र विजेता थे। पिछले दो महीनों में मध्य प्रदेश में कई कांग्रेस नेता भाजपा में शामिल हुए हैं।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Desk News