महाराष्ट्र के कोपार्डी गांव में 2016 में 15 वर्षीय एक किशोरी से दुष्कर्म और उसकी हत्या के मामले में मराठा क्रांति मोर्चा ने शीघ्र न्याय की मांग की है। मराठा समर्थित संगठन ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को सोमवार को एक पत्र लिखकर इस मामले और अन्य लंबित पड़ी मांगों के संबंध में हस्तक्षेप करने की अपील की है।
इस संगठन के सदस्य राजेंद्र कोंधारे ने बताया, “कोपार्डी मामले में एक सत्र अदालत ने तीन आरोपियों को मौत की सजा सुनाई है। यह मामला अब बॉम्बे हाई कोर्ट में लंबित है। सरकार को हस्तक्षेप कर यह सुनिश्चित करना चाहिए की पीड़ित को तेजी से न्याय मिले।”
बता दें कि अहमदनगर जिले के कोपार्डी गांव की नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली पीड़िता मराठा समुदाय से थी। 13 जुलाई, 2016 को दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी। निचली अदालत द्वारा दिए गए इस फैसले पर अभी बॉम्बे हाई कोर्ट ने अपनी मुहर नहीं लगाई है।


Download Android App
Download iOS App



