रुद्रपुर/रुड़की : बसपा सुप्रीमो मायावती ने हरिद्वार जिले के मंगलौर और उधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर में चुनावी सभा की। रुद्रपुर में आयोजित जनसभा में बसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने कहा कि आजादी के बाद देश की बागडोर कांग्रेस और बीजेपी समेत अन्य दलों के हाथ में रही। मायावती ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस दोनों ही सरकारें देश को आगे ले जाने में विफल रही हैं। कांग्रेस की तरह बीजेपी ने भी ईडी और सीबीआई का दुरुपयोग किया।
उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी कहने में नहीं, करने में भरोसा रखती है। जल्दबाजी में लागू जीएसटी और नोटबंदी से केवल गरीबी और बेरोजगारी बढ़ी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भाजपा दोनों राजनीतिक दल केवल जनता को गुमराह करते हैं। सत्ता परिवर्तन होगा तो योजनाएं धरी की धरी रह जाएगी, लेकिन हमारी सरकार बनेगी तो हम इन योजनाओं को आगे बढ़ाएंगे।
बीजेपी इस बार केंद्र की सत्ता से बाहर हो जाएगी। उन्होंने कहा कि चोकीदारी की नाटकबाजी भी बीजेपी को नहीं बचा पाएगी। कहा कि भाजपा सरकार में भी पूर्व की कांग्रेस सरकार की तरह ही कोई विकास नही होने वाला है। उन्होंने कहा कि गरीबों को 10 फीसद आरक्षण देकर भी भाजपा का उद्धार नहीं होने वाला।
– तनेजा, चौहान


Download Android App
Download iOS App



