केरल में मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के नेतृत्व वाली सरकार के गठन के बाद 15वीं विधानसभा का पहला सत्र सोमवार से शुरू हो गया है। वहीं आज राज्य विधानसभा अध्यक्ष के लिए चुनाव हुआ, जिसमें एम. बी. राजेश को अध्यक्ष चुना गया है। एम बी राजेश का मुकाबला यूडीएफ उम्मीदवार पीसी विष्णुनाथ से था।
विधानसभा स्पीकर चुनने के लिए पहला वोट मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने डाला। सदन में वाम मोर्चा के पास 99 सदस्य हैं।बता दें कि एम बी राजेश ने थ्रीथला विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था, जहां उन्होंने जीत दर्ज की। वहीं पीसी विष्णुनाथ ने कुंदरा से चुनाव लड़ा था।
सत्तारूढ़ एलडीएफ ने थिरथला से विधायक एमबी राजेश को विधानसभा अध्यक्ष पद का उम्मीदवार बनाने की घोषणा की थी। 28 मई को राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान विजयन के नेतृत्व वाली सरकार की नीतियों के बारे में विस्तार से बताएंगे। वहीं, वित्त मंत्री के एन बालगोपाल 04 जून को 2021-22 का संशोधित बजट पेश करेंगे।


Download Android App
Download iOS App



