असम और उत्तरी बंगाल में शाम को आया मध्यम तीव्रत का भूकंप

Summary :

इस भूकंप के झटके जलपाइगुड़ी, कूचबिहार, अलीपुरद्वार समेत उत्तरी बंगाल के कुछ जिलों में भी महसूस की गयी।

गुवाहाटी : असम और उसके आसपास के क्षेत्रों में शनिवार शाम को पांच तीव्रता का भूकंप आया लेकिन जान-माल के नुकसान की तत्काल कोई खबर नहीं है। अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण संस्थान के अनुसार इस भूकंप का केंद्र बोगांई गांव में अभयपुरी के पूरब में 16 किलोमीटर की दूरी पर था। 
सूत्रों के अनुसार इस भूकंप के झटके जलपाइगुड़ी, कूचबिहार, अलीपुरद्वार समेत उत्तरी बंगाल के कुछ जिलों में भी महसूस की गयी। भूकंप के झटके शाम करीब छह बजे महसूस किये गये। 

Desk Team