देहरादून : लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का मुख्य हथियार न्यूनतम आय गारंटी योजना होगी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के इस योजना की घोषणा के बाद पार्टी के सभी नेता इसे बडे़ दाॅव के रुप में जनता के बीच आ गए। मंगलवार को राजीव भवन में राज्य कांग्रेस प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह, प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह समेत प्रदेश के शीर्ष नेताओं ने कहा कि यह योजना देश के गरीब के हितों की रक्षा करेगी। आननफानन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस मेें अनुग्रह ने कहा कि कांग्रेस जो कहती है वो पूरा करती है।
हालिया विधानसभा चुनाव में किसानों के कर्जमाफी का वादा किया था, उसे पूरा किया। इससे पहले मनरेगा, आरटीआई, खाद्य सुरक्षा योजना भी कांग्रेस नहीं लागू की है। किसानों को सालाना छह हजार रुपये देने की केंद्र सरकार की योजना को छलावा करार देते हुए उन्होंने कहा कि यदि भाजपा सरकार में आई तो खुद ही उसे बंद कर देगी। यह केवल चुनावी योजना थी।
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की ‘न्यूनतम आय योजना’ के तहत गरीबों को सालाना 72000 रू नकद देने की घोषणा के संबंध में पूछे गये एक सवाल के जवाब में सिंह ने कहा कि यह घोषणा गरीबों के सम्मान के लिये की गयी है। उन्होंने कहा कि सामाजिक सुरक्षा के लिए यह योजना मील का पत्थर साबित होगी।
कहा, हमारी सरकार गरीबों के लिये काम करती है, जबकि मोदी सरकार अमीरों के लिये काम कर रही है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी बिलकुल अलग है। भाजपा केवल अपनी सत्ता और कारपोरेट घरानों के हितों की चिंता करती है और कांग्रेस देश के हर व्यक्ति की।


Download Android App
Download iOS App



