हरिद्वार : पथरी पावर हाउस के पास गंगनहर में लापता किशोर का दूसरे दिन भी कुछ पता नहीं चला। जल पुलिस के गोताखोरों ने घंटों तक नहर में बोट से किशोर की तलाश की। जिला पंचायत सदस्य राव आफाक अली सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग गंगनहर पर जमा रहे। परिजन उम्मीद के सहारे टकटकी नजर से गंगनहर को निहारते रहे।
पुलिस के मुताबिक शनिवार की शाम सलेमपुर निवासी शोएब पुत्र सुलेमान व नोमान पुत्र मेहरबान गंगनहर के किनारे पर घूम रहे थे। गंगनहर में नारियल देखकर दोनों उसे पकड़ने का प्रयास किया। अचानक 12 वर्षीय शोएब का पैर फिसल जाने से वह तेज बहाव में बहने लगा। नोमान ने चिल्लाते हुए उसे बचाने का प्रयास किया तो वह भी पानी में बहने लगा। चिल्लाने की आवाज सुनकर वहीं कपड़े धो रहे लोगों ने नोमान को बच लिया। मगर शोएब का कही पता नहीं चल सका।
पुलिस ने देर शाम तक किशोर की तलाश की थी। अगले दिन रविवार की सुबह गैस प्लांट चौकी प्रभारी सत्येंद्र नेगी जल पुलिस के गोताखोरों को साथ लेकर पावर हाउस पहुंचे। टीम ने कई घंटे सर्च आप्रेशन चलाया। जिला पंचायत सदस्य राव आफाक अली ने बोट पर जल पुलिसकर्मियों का साथ देकर किशोर को ढूंढने में मदद की। किशोर के परिजन व बड़ी संख्या में ग्रामीण दिन भर गंगनहर के आस पास जमा रहा। किशोर के परिजन गहरे सदमें में हैं।
– संजय चौहान


Download Android App
Download iOS App



