रांची : जामताड़ा विधानसभा के कांग्रेस विधायक डा. इरफान अंसारी अपने विधानसभा के आस-पास के क्षेत्र में गरीब, दलित, आदिवासी, अल्पसंख्यक महिलाओं को ठंड से बचने के लिए हजारों कम्बल वितरण किया। डा. अंसारी ने कहा कि यह सेवा पांच वर्षों से की जा रही है। ताकि गरीब-गुरबा महिलाएं के बीच कम्बल वितरण कर उन्हें ठंड से बचाया जा सके।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार आज से छह दिन पहले खत्म हो गयी। झारखंड मेंं भाजपा केवल आदिवासी गरीबों को मूर्ख बनाकर लूटने और ठगने का काम किया। महागठबंधन की सरकार बेरोजगार युवा-युवतियों को योग्यता के अनुसार रोजगार देने का काम करेगा। स्वास्थ्य का लाभ आदिवासी गरीबों को मिलेगा।
भाजपा के बड़े नेताओं ने पांच साल के शासनकाल में केवल आदिवासी का शोषण करने का काम किया। उन्होंने कहा कि बीस साल के बाद झारखंड में फिर से महागठबंधन की सरकार बहुमत से बनी है।कम्बल वितरण करने वालों में पंचायत के उप मुखिया महतो दिन सोरेन, राजकुमार दास, सुनीता मूर्मू समेत अन्य कांग्रेस कार्यकत्र्ता उपस्थित थे।


Download Android App
Download iOS App



