पूर्वोत्तर राज्यों खासकर त्रिपुरा , मेघालय और नागालैंड के चुनावी नतीजों के बाद बीजेपी में खुशी का माहौल है। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने दिल्ली के पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और जीत की बधाई दी। अमित शाह ने कहा कि तीनों राज्यों में जीत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों की जीत है।
उन्होंने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी और मेरे जैसे करोड़ों पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए हर्ष का दिन है। उन्होंने कहा कि सबसे पहले मैं तीनों राज्यों की जनता को तहेदिल से बधाई देना चाहता हूं, क्योंकि उन्होंने मोदी जी के नेतृत्व को स्वीकारा है। मैं तीनों राज्यों के कार्यकर्ताओं को भी बधाई देता हूं।
पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि इस मौके पर हम पार्टी ने उन 9 कार्यकर्ताओं को भी याद करना जरूरी समझता हूं, दो हिंसक घटनाओं में शहीद हो गए थे।
अमित शाह ने आगे कहा कि त्रिपुरा में 20 आदिवासी सीटों पर हमें जीत हासिल हुई। कर्नाटक केरल में आत्मविश्वास बढ़ा है। लेफ्ट भारत के किसी भी हिस्से के लिए राइट नहीं। त्रिपुरा की जीत से बंगाल और केरल की जनता को राहत मिली होगी। पूर्वोतर में शांति के लिए केंद्र सरकार ने कई प्रयास किए हैं।
आपको बता दे कि इससे पहले , इस जीत के बाद अमित शाह ने ट्वीट कर कार्यकर्ताओं के बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट में त्रिपुरा की जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों को दिया है। उन्होंने राम माधव, सुनील देवधर, बिप्लब देव को जीत की बधाई दी।
वही , बैठक से पहले अमित शाह दोपहर को दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय पहुंचे। जहां कार्यकर्तओं ने फूल बरसाकर उनका स्वागत किया।
अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।