गोवा में दो दिन पहले दस्तक दे चुका दक्षिण-पश्चिम मॉनसून राज्य में गर्मी से कुछ राहत लेकर आया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को यह जानकारी दी। मौसम विभाग ने राज्य में अगले पांच दिनों तक ज्यादातर स्थानों पर मध्यम बारिश से लेकर बिजली कड़कने के साथ ही बारिश होने का अनुमान जताया है।
इसने बताया कि बृहस्पतिवार को मॉनसून के यहां पहुंचने के बाद अधिकतम तापमान में साफ तौर पर कमी आई है। आईएमडी ने कहा, “पणजी (उत्तरी गोवा) और मोरमुगावं (दक्षिण गोवा) में 28 डिग्री सेल्सियस का सबसे अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।
लेकिन न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखने को मिला और यह उत्तरी एवं दक्षिणी गोवा जिलों में सामान्य रहा।” इसने बताया, “पणजी एवं मोरमुगावं में सबसे कम न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।” मौसम विभाग ने उत्तरी एवं दक्षिणी गोवा जिलों के दूर-दराज स्थानों पर भारी बारिश होने का अनुमान जताया है।


Download Android App
Download iOS App



