चलती कार अचानक बनी आग का गोला

Summary :

कार में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। हादसे के वक्त वाहन में चार लोग सवार थे। गनीमत रही कि परिवार के किसी भी सदस्य को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।

हरिद्वार : कनखल में एक चलती कार में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। हादसे के वक्त वाहन में चार लोग सवार थे। गनीमत रही कि परिवार के किसी भी सदस्य को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। हालांकि, कार पूरी तरह से जलकर खाक हो गर्इ। पुलिस के मुताबिक रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के शिवालिक नगर निवासी ज्ञानचंद की जगजीतपुर में ससुराल है। उनकी पत्नी मायके में अपने भाइयों को राखी बांधने आई थी। कार में परिवार के कुल पांच लोग जगजीतपुर पहुंचे थे। देर शाम परिवार वापस लौट रहा था। कनखल दादूबाग पुलिया के पास कार में अचानक धुंआ और चिंगारी उठने पर कार रोक ली गई। परिवार के सदस्य आनन-फानन में कार से नीचे उतरे।

मुंबई : परेल में क्रिस्टल टावर की 13वीं मंजिल पर आग, 4 लोगों की मौत, 14 घायल

तभी कार से आग की लपटें निकलनी शुरू हो गई। इससे पुलिया पर भी अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर कनखल थाना प्रभारी ओमकांत भूषण दौड़कर मौके पर पहुंचे और लोगों को कार के आस-पास से हटाया। कुछ मिनट बाद ही फायर ब्रिगेड की टीम भी वहां आ गई। दमकल टीम ने आग बुझा ली, मगर कार का सिर्फ लोहे का ढांचा ही बचा। कनखल थाना प्रभारी ओमकांत भूषण ने बताया कि कार सवार किसी भी सदस्य को नुकसान नहीं पहुंचा है। माना जा रहा है कि वायरिंग में शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी होगी।

– संजय चौहान

Desk Team