मध्यप्रदेश के अलीराजपुर जिले की एक नवविर्वाचित महिला कांग्रेस विधायक का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे कलेक्टर के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करती सुनाई दे रहीं हैं। जोबट विधायक कलावती भूरिया का ये वीडियो गुरुवार को जिले के कट्ठीवाड़ा का बताया जा रहा है।
वीडियो में कलावती भूरिया ये कहते हुए सुनाई दे रही हैं कि कलेक्टर ने उन्हें बहुत परेशान किया है और अब कुछ ही दिन और अलीराजपुर जिले की ‘रोटी खा लें’। इसके बाद वे यहां नहीं रह पाएंगे। इसी वीडियो में भूरिया कलेक्टर समेत अन्य कर्मचारियों पर भी आपत्तिजनक टिप्पणी करती सुनाई दे रही हैं।
कल देर रात ही प्रदेश में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है, जिसमें अलीराजपुर कलेक्टर गणेश शंकर मिश्रा को वहां से हटा कर सीहोर कलेक्टर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पहली बार विधायक चुनी गईं कलावती भूरिया कांग्रेस के स्थानीय सांसद कांतिलाल भूरिया की भतीजी हैं।


Download Android App
Download iOS App



