MP के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने साधा कांग्रेस पर निशाना, कहा- कुपोषण को लेकर पार्टी राज्य में कर रही दुष्प्रचार

Summary :

मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने आज यानी बुधवार को कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस कुपोषण पर विदेशी पोस्टर लगाकर दुष्प्रचार कर रही है।

मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने आज यानी बुधवार को कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस कुपोषण पर विदेशी पोस्टर लगाकर दुष्प्रचार कर रही है। नरोत्तम मिश्रा ने ट्वीट के माध्यम से कहा कि कांग्रेस कुपोषण पर विदेशी पोस्टर लगाकर दुष्प्रचार कर रही है। उन्होंने मध्यप्रदेश को बदनाम करने की कांग्रेस की यह साजिश को निंदनीय करार दिया है।
नरोत्तम मिश्रा ने अपने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा कि देश के तीन राज्यों में आतंकी मॉड्यूल के खुलासे पर गृह विभाग की नजर बनी हुई है। उन्होंने कहा कि आतंकी गतिविधियों को लेकर मध्यप्रदेश हमेशा अलर्ट मोड पर रहता है। उन्होंने कहा कि आतंकवादी गतिविधियां, नक्सली, सिमी सहित सभी तरह के संगठित अपराध को कंट्रोल में रखने के साथ उन पर पैनी नजर रखी जाती है।

नरोत्तम मिश्रा ने राज्य के इंदौर में ट्रैफिक सिग्नल पर फ्लैश मॉब करने को लेकर मॉडल पर नियमों के अनुसार कार्रवाई करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया है। उन्होंने कहा कि फ्लैश मॉब का भाव भले ही कुछ हो लेकिन तरीका गलत है।

Desk Team