मध्यप्रदेश में सियासी घमासान के बाद बीजेपी ने राज्य में अपनी सरकार बना ली। शिवराज सिंह चौहान ने फिर से सीएम पद की शपथ ली। शपथ लेने के बाद से ही शिवराज एक्शन में नजर आ रहे हैं। सोमवार देर रात सीएम पद की शपथ लेने के बाद कोरोना वायरस पर शिवराज ने तत्काल रूप से अधिकारियों के साथ बैठक की। इस बीच सरकार में अधिकारियों का तबादला शुरू हो गया है।
सीएम बनते ही शिवराज ने रीवा नमर निगम आयुक्त सभाजीत यादव को हटाकर उनका तबादला राज्य मंत्रालय भोपाल में अपर सचिव के रूप में कर दिया है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार रीवा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अर्पित वर्मा को अपने वर्तमान कर्तव्यों के साथ नगर निगम रीवा के आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। यादव के कार्यकाल के दौरान पिछले कुछ महीनों में काफी विवाद सामने आए थे।


Download Android App
Download iOS App



