मालेगांव ब्लास्ट मामले में भोपाल से बीजेपी सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर को बड़ी राहत मिली है। मुंबई में एनआईए की एक स्पेशल कोर्ट ने उन्हें नियमित रूप से कोर्ट में पेश होने से मंगलवार को छूट दे दी है। 2008 मालेगांव ब्लास्ट मामले में प्रज्ञा ठाकुर सोमवार को भी कोर्ट के समक्ष पेश हुई थीं।
मामले के प्रज्ञा ठाकुर सात आरोपियों में एक हैं। राष्ट्रीय अभिकरण एजेंसी (एनआईए) इस मामले की जांच कर रही है। विशेष न्यायाधीश पीआर सित्रे ने मंगलवार को प्रज्ञा ठाकुर को कोर्ट में पेश होने से छूट दे दी। इससे पहले उनके वकील जेपी मिश्रा ने आवेदन दायर कर कहा था कि सांसद को स्वास्थ्य और सुरक्षा कारणों से नियमित रूप से यहां आने में दिक्कत होती है।
प्रज्ञा ठाकुर के वकील ने आवेदन में कहा, “उनको कई बीमारियां हैं और एम्स में उनका उपचार चल रहा है। वह (कल) मुंबई में थीं और इस दौरान कोकिलाबेन अस्पताल में उनकी कई जांच हुईं, डॉक्टरों ने उनसे कहा कि उन्हें कई जटिलाएं हैं और डॉक्टरों की एक टीम द्वारा उनका उपचार किए जाने की जरूरत है।”


Download Android App
Download iOS App



