देश भर में फैले कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। कोरोना वायरस जैसी घातक महामारी के कारण लोगों में बीच दहशत का माहौल बना हुआ है इसी बीच देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कोरोना से संक्रमित एक 60 वर्षीय मरीज ने आत्महत्या कर ली।
मिली जानकारी के अनुसार आत्महत्या करने वाला मरीज मुंबई के विक्रोली इलाके में रहता था और शनिवार को उसने मरोल के सेवन हिल्स अस्पताल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
गौरतलब हो कि महाराष्ट्र में लगातार कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ रही है राज्य में अब तक 20228 लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं तो वहीं राज्य में अब तक 779 मरीजों की कोरोना वायरस के कारण जान जा चुकी है। हालांकि महाराष्ट्र में अब तक 3800 कोरोना वायरस के मरीज अब ठीक हो चुके हैं।
बतादें कि महाराष्ट्र में मुंबई कोरोना वायरस के कारण सबसे ज्यादा प्रभावित है। मुंबई में अब तक कोरोना वायरस के 12864 मरीज सामने आ चुके हैं। वहीं मुंबई में अब तक 489 कोरोना वायरस के मरीजों की मौत हो चुकी है।


Download Android App
Download iOS App



