Mumbai News: एलिवेटेड ट्रैक पर फंसी मोनोरेल, यात्रियों में मची अफरा-तफरी, चलाया गया रेस्क्यू ऑपरेशन

Summary :

Mumbai News: मुंबई में हो रही भारी बारिश ने शहर की रफ्तार थाम दी है। सड़कों, रेलवे ट्रैकों और रास्तों पर पानी भर गया है, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इसी बीच मंगलवार शाम को एक और बड़ी परेशानी सामने आई जब चेंबूर और भक्ति पार्क के बीच चल रही एक मोनोरेल अचानक ट्रैक पर ही रुक गई। Mumbai News: ट्रैक पर फंसी मोनोरेल, यात्री परेशान शाम करीब 6:15 बजे मोनोरेल तकनीकी खराबी के कारण एलिवेटेड ट्रैक पर बंद हो गई। इसके चलते मोनोरेल के अंदर सवार यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बताया गया कि…

Mumbai News: मुंबई में हो रही भारी बारिश ने शहर की रफ्तार थाम दी है। सड़कों, रेलवे ट्रैकों और रास्तों पर पानी भर गया है, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इसी बीच मंगलवार शाम को एक और बड़ी परेशानी सामने आई जब चेंबूर और भक्ति पार्क के बीच चल रही एक मोनोरेल अचानक ट्रैक पर ही रुक गई।

Mumbai News: ट्रैक पर फंसी मोनोरेल, यात्री परेशान

शाम करीब 6:15 बजे मोनोरेल तकनीकी खराबी के कारण एलिवेटेड ट्रैक पर बंद हो गई। इसके चलते मोनोरेल के अंदर सवार यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बताया गया कि ट्रेन में एसी भी बंद हो गया जिससे अंदर गर्मी और घुटन की स्थिति बन गई। मोनोरेल में कई बुजुर्ग, महिलाएं और छोटे बच्चे मौजूद थे, जिन्हें अंदर घबराहट और सांस लेने में परेशानी होने लगी।

Mumbai News

Mumbai News

बीएमसी और फायर ब्रिगेड ने संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलते ही यात्रियों ने बीएमसी के इमरजेंसी नंबर 1916 पर कॉल कर मदद मांगी। जानकारी मिलते ही मुंबई फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। फायर ब्रिगेड ने क्रेन और सीढ़ियों की मदद से मोनोरेल में फंसे यात्रियों को एक-एक कर बाहर निकालना शुरू किया। बीएमसी की मेडिकल टीम भी तुरंत मौके पर पहुंची ताकि जरूरतमंद लोगों को प्राथमिक उपचार दिया जा सके। साथ ही पास के अस्पताल को अलर्ट पर रखा गया।

Mumbai News

Mumbai News

CM फडणवीस का बयान

इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि मोनोरेल किसी तकनीकी कारण से बीच रास्ते में रुक गई है, लेकिन सभी एजेंसियां – MMRDA, फायर ब्रिगेड और नगर निगम – राहत कार्य में जुटी हुई हैं। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है और सभी लोगों को सुरक्षित निकाल लिया जाएगा। उन्होंने नागरिकों से संयम बनाए रखने की अपील की।

CM फडणवीस
CM फडणवीस

घटना की जांच के आदेश

घटना के बाद यह बात भी सामने आई कि यह मोनोरेल पहले भी कई बार खराब हो चुकी है। आमतौर पर दूसरी मोनोरेल से खराब मोनोरेल को स्टेशन तक ले जाया जाता है, लेकिन इस बार बिजली पूरी तरह काट दी गई थी, जिससे स्थिति और खराब हो गई। इस लापरवाही को लेकर अब सवाल उठने लगे हैं कि MMRDA को ऐसी आपात स्थिति से निपटने के लिए पहले से कोई योजना बनानी चाहिए थी। मुख्यमंत्री फडणवीस ने इस घटना की पूरी जांच के आदेश भी दे दिए हैं।

यात्रियों को मिली राहत

करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हालांकि, इस घटना ने एक बार फिर मुंबई की मोनोरेल व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उम्मीद है कि जांच के बाद ज़िम्मेदारों पर कार्रवाई होगी और भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए बेहतर योजना बनाई जाएगी।

यह भी पढ़ें:-Manisha Death Mystery: ‘दोषी न पकड़े जाने तक नहीं करेंगे अंतिम संस्कार…’, ग्रामीणों का बड़ा ऐलान

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।